में हर सुबह एक नए ख्याल से उठता था. रंग मुझे सोने नहीं देते थे. हर आकृति में मुझे एक मास्टरपीस दिखाई देने लगा था. मेरे अंदर सांस लेता चित्रकार अब हुंकार भरने लगा था. मुझे सपने में तश्तरी पे घुलते रंग नज़र आते थे. लाल के गर्भ से निकल पड़ता हरा और हरे की रागों से कोंधके आगे बढ़ता पीला. कैनवास पे मेरे ब्रश से लपटों की तरह पड़ते रंग. आड़े टेड़े उलटे सीधे मिलते बदलते रंगीले मटमैले रंग. पुराने कलकत्ता की तंग गलियों से सर्र कर निकलती मोटर कारें, ऐसे मेरे कूची के प्रहार. मेरी कल्पना के तार पे धधक के निकलता करंट. अब कैनवास जले तो जले क्यों न. घोड़े और घोड़ों पे सत्रहवीं शताब्दी के लड़ाके. पर चित्र पे घोड़े की व्यथा. इतने रक्त के बीच ये खूबसूरत सा अरबी जानवर. कभी सोचो इसके मंन पे गुजरती होगी. और लहू से सनी मिटटी. सोचो मिटटी की खुशबु कहाँ दम तोड़ती होगी. सोचो? ऐसे भाव सिर्फ एक कलाकार के मंन में आते हैं. रात को तो कइयों ने पोता है. मगर रात में रेडियो पे गुनगुनाता रफ़ी और उसकी धुनों पे नाचती पेंसिल. ये ख्याल मुझे सवेरे तीन बजे आया. सो नहीं पाया. बम्बई का मरीन ड्राइव रात को देखा आपने? नेकलेस डॉक्टर साब नेकलेस. हर बार उसे देखता था और हर बार नया ख्याल. अगर बम्बई में बर्फ पड़ती तो मरीन ड्राइव कैसा जगमगाता? सोचिये अगर पेरिस का आइफल टावर वहां होता तो कैसा दिखता? समझे? भाई दिमाग के डॉक्टर हो दिमाग तो होगा. शायद समझो नहीं तो में चला अपने बिस्तर पे.
Tuesday, September 23, 2014
Thursday, September 18, 2014
डोर
डोर के आखिरी छोर से,
किसी रिश्ते से तो हैं बंधे,
नाम नहीं इसका कोई तो चलो जादू ही कहदें,
मनो या न मनो ये तुमपे
---
हवा से कदम मिला के चलने लगी,
लहरों से मिलकर तैरने लगी,
ज़िन्दगी के उलझे मांझे
सुलझने लगे, ये पतंग उड़ने लगी,
किसी रिश्ते से तो हैं बंधे,
नाम नहीं इसका कोई तो चलो जादू ही कहदें,
मनो या न मनो ये तुमपे
---
हवा से कदम मिला के चलने लगी,
लहरों से मिलकर तैरने लगी,
ज़िन्दगी के उलझे मांझे
सुलझने लगे, ये पतंग उड़ने लगी,
Monday, September 8, 2014
just
I've made peace with silence,
at unknown countless hours we sit together,
think of the gone by,
sip a hot cup of tea, turn the magazines and sigh
-
the nights have been dark and uneasy,
jostling between truth and wish,
the stars are witness of the doings,
we were here, i am here
-
write hope on a wall, its bigger than a star,
hold a hand and smile into the eyes, the miles aren't that
far,
give this heart another chance, love never tastes sour,
destiny is a farce, no music ever made a dead guitar...
Subscribe to:
Comments (Atom)